पानीपत। पानीपत के समालखा के पाईट में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा शक्ति केंद्रों के नौ जिलों का सम्मेलन हुआ। वहीं महिला मोर्चा राष्ट्र...
पानीपत।
पानीपत के समालखा के पाईट में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा शक्ति केंद्रों के नौ जिलों का सम्मेलन हुआ। वहीं महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर का प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी, किरण चोपड़ा, प्रदेश की मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी कविता चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्रा चौहान, रोजी मालिक आनंद, संतोष अत्रि, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीनू चौहान व सुनीता दांगी ने दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व विजया राजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जला कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। वहीं अर्चना गुप्ता ने आये हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किये।
जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मंच से आये हुए शक्ति केन्द्र प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा सरकार द्वारा महिलाओं को मान सम्मान और उन को ध्यान में रखते हुए बहुत सारी योजना के बारे में जानकारी दी। शक्ति शक्ति नारी शक्ति से पूरा हॉल गूंज उठा। रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और लोकसभा जैसे महत्वपूर्ण पद आज महिला के पास है यह सब सम्मान महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। उन्होंने मोदी सरकार के बजट को जनकल्याणकारी करार देते हुये कहा कि सबका साथ सबका विकास, भाजपा का नारा है।
उन्होंने महिला मोर्चा से अपील कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये, अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोडे और चुनाव में पार्टी को जीत की राह दिखाये। सम्मेलन में भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने आने वाले भाजपा के कार्यक्रम जैसे मेरा परिवार भाजपा परिवार, ज्योति कमल योजना, बाइक रैली की जानकारी दी और महिलाओं और सब को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। हमारा बूथ सबसे मजबूत की संगठन मंत्रीभट्ट ने सबको शपथ दिलवाई।
COMMENTS