--> गणेश मंडलों का ऑनलाईन पंजीयन गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए नियोजन करें - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस | DNALive24.com : Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

गणेश मंडलों का ऑनलाईन पंजीयन गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए नियोजन करें - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

वेब टीम : मुंबई गणेशोत्सव का स्वरूप उत्साहपूर्ण रहना चाहिए. गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक मनाने के लिए एकत्रित आकर प्रयास करें....


वेब टीम : मुंबई
गणेशोत्सव का स्वरूप उत्साहपूर्ण रहना चाहिए. गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्वक मनाने के लिए एकत्रित आकर प्रयास करें. गणेश मंडलों द्वारा ऑनलाईन पद्धति से पंजीयन करने तथा कानून सुव्यवस्था की दृष्टि से उचित नियोजन करने के निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस में दिए.
सार्वजनिक गणेश उत्सव के दौरान राज्य में कानून और सुव्यवस्था के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस की अध्यक्षता में आज सह्याद्री अतिथिगृह में बैठक हुई. समन्वय समिति की ओर से निकाली गई सूचना पुस्तिका का विमोचन मुख्यमंत्री के हाथों हुआ.

मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा, सार्वजनिक उत्सव मंडल और धर्मादाय संस्था, विश्वस्त मंडल के पंजीयन के लिए अत्याधुनिक प्रणाली शुरू की जाएगी. पासपोर्ट के लिए जिस तरह आसान और सहजता से आवेदन, पंजीयन किया जाता है उसी तरह यह प्रक्रिया रहेगी.  ऑनलाईन प्रणाली के कारण किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है.  गणेशोत्सव समन्वय समिति और गणेशोत्सव महासंघ द्वारा सुझाई गई सूचनाओं  पर उचित निर्णय लिया जाएगा.

पुलिस विभाग द्वारा आगमन और विसर्जन की रैली में यातायात का नियोजन करने तथा पारंपरिक वाद्यों को अनुमति देने के संदर्भ में पुलिस द्वारा उचित भूमिका लेने और गणेशोत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा बारह बजे तक ध्वनिवर्धकों को अनुमति देने के लिए प्रयास करेंगे, ऐसा भी श्री फडणवीस ने कहा.

उत्सव के समय में गणेशोत्सव मंडलों द्वारा स्वच्छता पर अधिकाधिक जोर देने की सूचना शालेय शिक्षण मंत्री श्री. शेलार ने इस समय दी. गणेशोत्सव विसर्जन रैली में रात 10 बजे के बाद पारंपरिक वाद्यों को अनुमति देने की मांग पुणे के मंडलों द्वारा किए जाने की जानकारी श्री. भेगडे ने दी. इस समय य श्री. दहिबावकर और श्री. सालगावकर ने गणेश मंडल की ओर से कुछ सूचनाएं रखी.

इस समय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, शालेय शिक्षण मंत्री आशिष शेलार, गृहराज्यमंत्री डॉ. रणजित पाटिल, राज्यमंत्री संजय ऊर्फ बाला भेगडे, विधायक मंगलप्रभात लोढा, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर, पुणे की महापौर मुक्ता टिलक, अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, पुलिस महासंचालक सुबोध जयस्वाल, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति के अध्यक्ष ॲड. नरेंद्र दहीबावकर, कार्याध्यक्ष कुंदन आगासकर, प्रमुख कार्यवाह गिरीश वालावलकर, अखिल भारतीय गणेशोत्सव महासंघ के अध्यक्ष जयंत सालगावकर, सरकार्यवाह संजय सरनौबत आदि उपस्थित थे.

COMMENTS

नाम

Agriculture,1,Breaking,40,Business,1,Crime,13,Education,1,Entertainment,12,Health,18,India,19,Politics,16,Religion,4,Sports,4,Technology,11,World,17,
ltr
item
DNALive24.com : Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar: गणेश मंडलों का ऑनलाईन पंजीयन गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए नियोजन करें - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
गणेश मंडलों का ऑनलाईन पंजीयन गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए नियोजन करें - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
https://1.bp.blogspot.com/-AN6PHkxKEk4/XVPfsh7IXeI/AAAAAAAAkhE/wMr-iuXytm4DnQd4Sd5778u1vc0V18m2ACLcBGAs/s320/CM1.jpg
https://1.bp.blogspot.com/-AN6PHkxKEk4/XVPfsh7IXeI/AAAAAAAAkhE/wMr-iuXytm4DnQd4Sd5778u1vc0V18m2ACLcBGAs/s72-c/CM1.jpg
DNALive24.com : Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar
https://hindi.dnalive24.com/2019/08/Ganesh-utsav.html
https://hindi.dnalive24.com/
https://hindi.dnalive24.com/
https://hindi.dnalive24.com/2019/08/Ganesh-utsav.html
true
9197218741667020147
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content