DNALive24 : UP उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ‘राज तिलक की करो तैयारी, ...
DNALive24 : UP
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ‘राज तिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी’ के स्लोगन से कार्यकर्ताओं ने नारे लगाएं।
मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर दोपहर 12 बजे राजकीय विमान से हिंडन एयरबेस पहुंचने के बाद हिंडन एलीवेटेड रोड के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। पूर्वाह्न 11 बजे से ही भाजपा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हिंडन एयरबेस के बाहर जमा होने शुरू हो गए थे। हिंडन एयरबेस के बाहर सभी सड़कों पर भाजपा के झंडे लगे थे। 12 बजे के करीब मुख्यमंत्री का काफिला एयरबेस से बाहर निकला तो करहैड़ा रोड पर उनके इंतजार में खड़े कार्यकर्ता स्वागत के लिए मुख्यमंत्री की गाड़ी के सामने आ गये। कार्यकर्ताओं को देख करीब दो मिनट के लिए मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी से बाहर निकले और हाथ हिलाकर अभिवादन करने के बाद चुपचाप वापस गाड़ी में बैठ गये।
मुख्यमंत्री सीधे दिल्ली निकल गए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी थे। हालांकि गाड़ी के आगे कार्यकर्ताओं के अड़े रहने से गाड़ी बड़ी मुश्किल से आगे बढ़ पा रही थी। जैसे-तैसे मुख्यमंत्री की गाड़ी रेंगते हुए निकली। मुख्यमंत्री के निकल जाने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने मोर्चा संभाला और काफी देर तक हिंडन एयरबेस के सामने वाले गोलचक्कर पर जमे रहे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर एसपी सिटी श्लोक कुमार और एडीएम मौजूद रहे।
COMMENTS